Top News

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन होने पर सहकारी संघ दादरी गोदाम पर गेहूं की बिक्री शुरू

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
गौतम बुद्ध नगर मनोज तोमर                                गौतम बुद्ध नगर :-दादरी तहसील ब्लाक के सहकारी संघ और गेहूं की तुलाई शुरू हो गई है जिसमें भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने राजकुमार रूपबास तहसील अध्यक्ष दादरी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया था मंगलवार को जिसमें एसडीएम आलोक कुमार कि नाम ज्ञापन सीमा नायब तहसीलदार को दिया था जिसमें एसडीएम आलोक जी ने मामले को संज्ञान में लेकर तुरंत कार्रवाई कर बारदाना की व्यवस्था कर बुधवार को गेहूं की खरीदारी शुरु करा दी जिसमें किसान नेता राजकुमार का कहना है कि मेरा एसडीएम महोदय से निवेदन है कि किसानों की गेहूं के लिए बारदाना की व्यवस्था समय-समय पर कराते रहे जिससे कि किसानों को समस्याओं से जूझना ना पड़े क्योंकि किसान देश का अन्नदाता है इस मौके पर अशोक भाटी पाली प्रदेश सचिव मनोज भाटी पाली वरिष्ठ उपाध्यक्ष तहसील दादरी डॉ कृष्ण कुमार सुरेश प्रधान तहसील संयोजक जितेंद्र वरिष्ठ चोना जगबीर भाटी आदि किसान मौजूद थे

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने