Top News

विद्युत समस्या को हल करने के लिए ऊर्जा मंत्री से मिले कृषि राज्य मंत्री*

*विद्युत समस्या को हल करने के लिए ऊर्जा मंत्री से मिले कृषि राज्य मंत्री*

*जिले की विद्युत समस्या को हल करना एक महत्वपूर्ण मुद्दा है* *लाखन सिंह राजपूत*

दिबियापुर औरैया  विद्युत समस्या हल के लिए ऊर्जा मंत्री से वार्ता करते हुए कृषि राज्य मंत्रीजिले के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री ने जिले की विद्युत समस्या के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री से मथुरा में विद्युत का मुद्दा उठाया और उन्होंने आगे कहा की जिले की विद्युत व्यवस्था को सही कराना एक महत्वपूर्ण मुद्दा रहेगा
 उन्होंने बताया की सेऊपुर केशमपुर फीडर से जुड़े होने के कारण अधिक दूरी से ग्राम सेउपुर में कम वोल्टेज की पूर्व से समस्या चली आ रही है। जिसके निदान हेतु आज ऊर्जा मंत्री जी को पत्र प्रेषित करते हुए अवगत कराया कि 11 केवी की 1350 मीटर लाइन खिंचवाकर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने हेतु ₹580199 रुपए प्राक्कलन  की धनराशि स्वीकृत कराते हुए शीघ्र समस्या का निस्तारण कराया जाए।।
विद्युत अभियंताओं एवं  अधिकारियों के कार्यो में शिथिलता बरतने पर एमडी यूपीपीसीएल से वर्चुअल बैठक कराकर जनपद में विद्युत संबंधी निस्तारण कराया जाए।।
विद्युत संबंधित अधिकारियों द्वारा शिथिलता बरतने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई कर अविलंब स्थानांतरण किया जाए।।
विद्युत कर्मचारियों द्वारा धारा 135 इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के अंतर्गत निर्दोष उपभोक्ताओं के विरुद्ध अनुचित लाभ न मिलने पर प्रथम सूचना पंजीकृत न कराएं।।
जिन उपभोक्ताओं के संयोजन निर्गत किए गए हैं मीटर रीडिंग के आधार पर उनके बिल समय पर दिया जाना सुनिश्चित किया जाए तथा अवैध तरीके से दिए गए बिलों में संशोधन करके विद्युत उपयोग की अवधि का ही बिल लिया जाए।
जनपद मे कई क्षेत्रो के उपभोक्ता लो वोल्टेज और ट्रपिंग से परेशान है। उनका शीघ्रता से निस्तारण किया जाये ।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने