औरैया बाजार से गायब हो गई बाइक, पुलिस ने चार घण्टे में बरामद की
अछल्दा कस्बे के सराय बाजार में सुबह करीब 11 बजे शिव सिंह की बाईक चोरी हो गई वह अछल्दा में ही मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य करता है जिसके बाद उसने थाना अछल्दा में बाइक चोरी की तहरीर दी जिस पर एस आई हरिकेश कुमार ने बाइक चोरी की जानकारी पर तलाशी शुरू कर दी बाइक चोरी की सूचना वायरलेस पर कर दी गई आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे से बाइक चोरी की जांच हुई जिस पर वहां पास में एक और बाइक खड़ी हुई मिली इस यह बाइक देर से खड़ी थी और इसके पास कोई नही था बाइक का नम्बर ट्रेस करने पर बाइक चंदपुरा गांव के सत्यवीर पुत्र बेंचेलाल की निकली जिस पर उन्हें उनसे बाइक की जानकारी ली गई वही जानकारी पर पता चला वह बाजार गया हुआ था और दो बाइक पैशन एक ही कलर की खड़ी थी गलती से किसी और कि वाइक ले आया है जिस पर वाइक को वह वापस थाना अछल्दा लाया जिसके बाद दोनों बाइक सवार की सहमति के बाद चालको को बिना कार्यवाही के अपनी - अपनी बाइक सौप दी गई।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know