Top News

जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया गया खुशहाल परिवार दिवस

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
 
◆विधायक सरिता भदौरिया ने सीएचसी उदी में खुशहाल परिवार दिवस का किया शुभारम्भ 
इटावा।समुदाय में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता लाने और स्वीकार्यता बढ़ाने और व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से शुरू किये गये खुशहाल परिवार दिवस कार्यक्रम में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगे हैं ।हर माह की 21 तारीख को स्वास्थ्य इकाइयों पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाने और लाभार्थियों की तादाद बढ़ाने पर भी पूरा फोकस किया जा रहा है  ।इसी क्रम में  जनपद  में सोमवार को स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया |  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उदी में सदर विधायक  सरिता भदौरिया ने  कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके द्वारा लाभार्थियों को नई पहल किट का वितरण भी किया गया। 
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवानदास, एसीएमओ डॉक्टर अवधेश, चिकित्सा अधीक्षक उदी डॉ विनोद शर्मा, जिला परिवार नियोजन एवं लॉजिस्टिक प्रबंधक अमित  व अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे । 
इस अवसर पर सरिता भदौरिया ने  कहा - परिवार नियोजन के साधन  अपनाने से जहाँ  मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी  आएगी वहीँ  जनसंख्या नियंत्रण के लिए यह कार्यक्रम कारगर सिद्ध होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.  भगवान दास ने कहा - सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर परिवार नियोजन के साधनों की उपलब्धता शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जा चुकी है । इसके अलावा कार्यक्रम के आयोजन के प्रचार-प्रसार पर भी ध्यान दिया जा रहा है,  ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें ।
उन्होंने कहा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है ।
इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में परिवार नियोजन सेवाओं की समुदाय स्तर पर निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए परिवार नियोजन साधनों की ग्राह्यता को बढ़ाना बहुत जरूरी है ।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार ने बताया - इस पहल के तहत लक्षित समूह के परिवार नियोजन के साधन अपनाने पर खास ध्यान दिया जा रहा है । इन लक्षित समूह में शामिल हैं – एक साल के अन्दर प्रसव वाली वह महिलाएं जो उच्च जोखिम गर्भावस्था (एच.आर.पी.) के रूप में चिन्हित की गयीं थीं, नव विवाहित दम्पति  और वह योग्य दम्पति जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं ।
जिला परिवार नियोजन एवं लॉजिस्टिक प्रबंधक अमित विश्वकर्मा ने बताया - खुशहाल परिवार दिवस कार्यक्रम में उदी सीएचसी पर 33 अंतरा इंजेक्शन, 180 कंडोम, छाया 10, प्रसव पश्चात एक आईयूसीडी लगवाई गई।
उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई से जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया
 सभी सीएचसी,पीएचसी,यूपीएचसी और जिला अस्पताल में खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। उन्होंने बताया जिला अस्पताल में 135 लोगों व भरथना सीएचसी पर 94 लोगों की काउंसलिंग की गई जिसमें सभी महिलाओं को छाया, अंतरा, नई पहल किट और परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई संसाधनों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने