*पौधे लगाने से पर्यावरण रहेगा स्वस्थ* डीएम
*प्रत्येक व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए*
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया। साथ ही इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। पर्यावरण हमारे लिए सबसे बढ़ा उपहार है, पेड़ पौधों को लगातार काटे जाने से वातावरण जहरीला होता जा रहा है। इसका दुष्परिणाम धरती पर जीवित प्रत्येक प्राणी के ऊपर पड़ रहा है। इस लिए जरूरी है कि हम पर्यावरण के प्रति सजग बने। इस मौके पर अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण किया। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे सजोकर रखे और ज्यादा से ज्यादा पौधों को लगाकर इस धरा को हरा भरा बनाये। वहीं अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। वही इस मौके पर डीएफओ ने वृक्ष लगाते हुए कहा कि मानव और पर्यावरण का अत्यन्त गहरा सम्बन्ध है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know