Top News

कपकपाते’ हाथों ने रोपे ‘लहलहाते’ पौधेवृद्धाश्रम में पर्यावरण दिवस कार्यक्रमपीपल, आम सहित रोपे 21 पौधे

कपकपाते’ हाथों ने रोपे ‘लहलहाते’ पौधे

वृद्धाश्रम में पर्यावरण दिवस कार्यक्रम
पीपल, आम सहित रोपे 21 पौधे

औरैया । विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को औरैया जिले के आनेपुर में ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान के नेतृत्व में संचालित माधव हैप्पी ओल्ड एज होम में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बुजुर्गों अपने हाथों अलग अलग तरह के पेड़ लगाए।

करोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए वृद्धजनों द्वारा की गई मेहनत से वृद्धा आश्रम में अनेक प्रकार की सब्जियां व फल फूल लगाकर आश्रम परिसर में चारों तरफ हरियाली का माहौल बनाया गया है। संस्था सचिव राजवर्धन शुक्ला ने बताया की प्रकृति स्वस्थ है तो हम सभी स्वस्थ रहेंगे।आश्रम परिसर में खाली पड़ी जमीन पर वृद्ध जनों ने अपनी लगन व मेहनत से कई प्रकार की सब्जियां व फलदार वृक्ष उगाए हैं जिससे आश्रम परिसर में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है। विश्व पर्यावरण दिवस पर वृद्ध जनों द्वारा आश्रम परिसर में तोरई लौकी भिंडी मिर्चा टमाटर धनिया प्याज पपीता केला अमरूद के साथ-साथ पीपल बरगद व तुलसी के भी पौधे लगाए गए।

वृद्ध जनों द्वारा उगाई गई सब्जियां का सभी वृद्धजन आनंद के साथ स्वाद ले रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि अजय शुक्ला अंजाम ने वृद्ध आश्रम आकर वृद्ध जनों के साथ पौधे लगाये। उन्होंने कहा वृक्ष भी परिवार के सदस्य की तरह हैं,इनकी निरन्तर देखभाल की जानी चाहिए। वृद्धा आश्रम अधीक्षक सौरव बाजपेई के साथ सभी कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया हम सभी को अपने घरों व आसपास पौधारोपण अवश्य करेंगे जिससे हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहे। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर वृद्धजनों एवं सभी कर्मचारियों के द्वारा 21 पौधों का आश्रम परिसर में रोपण किया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने