उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया।कोरोना काल में औरैया में यमुना नदी स्थित शेरगढ़ घाट पर अधजले शव उतराते मिलने के बाद निगरानी समिति और पुलिस की तैनाती की गई। लेकिन संक्रमण कम होते ही इसकी निगरानी पर ब्रेक लग गया। शनिवार को यमुना नदी में फिर अधजला शव उतराता मिला।
इसको लेकर अधिकारी गोलमोल जवाब देते नजर आए। प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन से लेकर नगरीय निकायों और ग्राम पंचायत की निगरानी समितियों को निर्देश दिए थे कि शव नदियों में न फेंके जाए। मई में कई बार यमुना में शव फेंके जाने के मामले सामने आने पर घाट के पास दो सिपाहियों के साथ निगरानी समिति को नजर रखने के लिए कहा गया था।
लेकिन जैसे ही कोरोना संक्रमण कम हुआ, प्रशासनिक अमला सुस्त पड़ गया।
लेकिन जैसे ही कोरोना संक्रमण कम हुआ, प्रशासनिक अमला सुस्त पड़ गया।
शनिवार को यमुना नदी के शेरगढ़ घाट के पास ही शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कुछ मछुवारों ने बताया कि कई दिन से घाट पर निगरानी करने वाला कोई नहीं है। इसलिए फिर से शव फेंके जाने लगे हैं।
शेरगढ़ घाट पर पुलिस फोर्स शवदाह स्थल पर तैनात की गई है। वहां ऐसी कोई भी शिकायत नहीं मिल रही है। अगर क्षेत्र में कहीं यमुना में शव उतराता मिला है, तो इसकी जानकारी कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
अपर्णा गौतम, एसपी
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know