Top News

बेला थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व सैनिक की सिर पर प्रहार कर हत्या,ऑडियो हुआ था वायरल वायरल

उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया। यूपी के औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व सैनिक की सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। सुबह गांव के समीप मंदिर परिसर के निकट उनका शव मिला। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि पूर्व सैनिक ने आरोपितों के खिलाफ 27 अप्रैल को थाने में जान से मारने की धमकी देने की तहरीर भी दी थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। धमकी का ऑडियो भी वायरल हुआ था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और हत्या हो गई। पुलिस उपाधीक्षक मुकेश प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

बेला थाने के महू निवासी वाले पूर्व सैनिक मनोज सिंह को सोमवार रात किसी ने फोन करके बुलाया था, इसके बाद वह घर नहीं लौटे। सुबह गांव के समीप स्थित मंदिर परिसर के निकट उनका शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो मनोज की जान न जाती।परिजनों का कहना है कि 27 अप्रैल को आरोपितों ने फोन करके मनोज को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसका आडियो वायरल हुआ था। पूर्व सैनिक ने चार लोगों के खिलाफ बेला थाने में तहरीर भी दी थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था, मगर कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपित पर कई मुकदमे दर्ज हैं, उसे डीएम ने जिलाबदर भी किया था। बावजूद इसके वह गांव में चोरी छिपे आता जाता था। पूर्व सैनिक का परिवार कानपुर में रहता है। बेला एसओ पप्पू सिंह का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। डीएसपी मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ,परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने