Top News

उत्तर प्रदेश के जिला औरैया में सबसे कम उम्र के जिला पंचायत सदस्य बने कर्मवीर सिंह राजावत

उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले कर्मवीर सिंह राजावत ने महज 22 वर्ष की उम्र में ही जनपद की राजनीति में पहली सफलता हासिल की।कर्मवीर सिंह राजावत निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह के पुत्र हैं जो औरैया द्वितीय से भाजपा समर्थित प्रत्याशी थे।उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 646 वोटों से हराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस जीत से जनपद के युवाओं में खुशी की लहर है,जनपद के युवाओं ने कर्मवीर का उनकी जीत पर जोरदार स्वागत किया। भाजपा का विश्वास,मिला जनता का साथ

आपको बता दें कि 2015 के पंचायत चुनाव में औरैया प्रथम से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले दीपू सिंह की जीत के बाद उन्हें भाजपा का विश्वास मिला था जिसके बाद वो भाजपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। इस बार के पंचायत चुनाव में भाजपा ने उनके पुत्र कर्मवीर सिंह पर विश्वास जताया और औरैया द्वितीय से अपना प्रत्याशी बनाया। कर्मवीर सिंह ने भाजपा का विश्वास और जनता का साथ पाकर महज 22 वर्ष की उम्र में जनपद की राजनीति में अपना नाम सफलता के साथ दर्ज करवाया है।उनकी इस जीत से भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने