Top News

सजावट की झालर छत के ऊपर डालते समय 132 केवी रेलवे की हाईटेंशन तार छू जाने से युवक की मौत

उत्तर प्रदेश न्यूज21

दिबियापुर (औरैया)। नगर के संजय नगर में एक घर में बारात की तैयारियां चल रही थी थाना क्षेत्र के जमुही गांव निवासी युवक छत के ऊपर सजावट के लिए झालर डाल रहा था । अचानक छत के ऊपर निकली 1-32 केवी रेलवे की हाईटेंशन तार छू जाने से उसकी जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने रेलवे के कर्मचारियों को मामले की जानकारी दी , कर्मचारियों ने आकर बिजली काटी जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शनिवार को कस्बा के संजय नगर में पंकज कुमार के घर उसके बहन की बारात आनी थी जिसके लिए सजावट चल रही थी तभी अचानक जमुही गांव निवासी दीपू( 20 वर्ष )पुत्र सुरेश चंद रेलवे की बिजली के तार की चपेट में आकर मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय ने बताया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम जी भेज दिया है मृतक के परिजन मौके पर आ गए थे मामले की जांच की जा रही है। म्रतक तीन भाई थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم