Top News

फफूंद स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल पर दिव्यांग ब्यक्ति का मिला शव,न हो सकी शिनाख्त

उत्तर प्रदेश न्यूज21

दिबियापुर(औरैया) । दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन के मध्य स्थित फफूंद स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के समीप एक दिव्यांग ब्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल ने थाना पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर मोर्चरी में रखवाया है, पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है ।शनिवार की सुबह फफूंद रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के खम्बा संख्या 1100/118 के समीप अज्ञात का शव पड़े होने की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पहुंच गया । मृतक का बाया हाथ नहीं है और वह काला पेंट सफेद धारीदार शर्ट पहने हुए हैं उसका शव डाउन लाइन पर पड़ा था शव के पास से कुछ भी नहीं मिला है ।काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई है। शव का पंचनामा भर चिचौली स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है और उसके शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم