Top News

अवैध मिट्टी खनन में लगी मशीन और ट्रेक्टर पकड़ा

अवैध मिट्टी खनन में लगी मशीन और ट्रेक्टर पकड़ा

उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21सहार:बेला कोतवाली पुलिस ने शनिवार को रात्रि मे अवैध मिट्टी खनन में लगी मशीन ओर ट्रेक्टर पकड़ा। जहाँ शाशन के निर्देश से सम्पूर्ण लॉकडाउन हैं और रात्रिकर्फू ऐसे मे मौका देख रात्रि मेे दो खनन माफियाओं को पुलिस ने  गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।औरैया जिले में कई

 स्थानों पर अवैध मिट्टी खनन हो रहा है। सहार चौकी क्षेत्र , ब्रतझाल में सक्रिय खनन माफिया धड़ल्ले से मिट्टी खनन करा रहे थे । शनिवार रात्रि को बेला कोतवाली पुलिस को ब्रतझाल गांव जंगल में अवैध मिट्टी खनन किए जाने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। टीम को मौके पर मिट्टी खनन होते मिला। जिसके बाद उसने खनन कर रही  मशीन ओर एक ट्रेक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। मौके से दो खनन माफियाओं  को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहीं पर भी अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم