उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:जिला पंचायत,क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए बेला थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने थाना क्षेत्र के समस्त चौकीदारों की बैठक लेकर उन्हें कर्तव्यनिष्ठा की याद दिलाई।चौकीदारों की बैठक में थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने उन्हेँ जरूरी दिशा निर्देश दिए व कहा कि इस चुनाव में सरकार की मंशा के अनुसार शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हैं,कहा पहले चौकीदार लोग ही ग्रामों से थाने में सूचना देते थे, उसी के अनुसार आप लोग अपने गांव में देखें कहीं भी शराब आदि की बिक्री तथा लोगों को शराब का प्रलोभन तो नहीं दिया जा रहा है कोई भी घटना होती है तो आप लोग हमें या जो भी ड्यूटी पर उपनिरीक्षक तैनात हो उन्हें आप जानकारी दें तथा सभी लोग सीयूजी नंबर ले लें सभी उप निरीक्षकों के नंबर आप लोग अपने पास रखें और थाना बेला को तुरंत सूचित करें, इस ग्राम पंचायत के चुनाव में आप लोगों की सक्रिय भूमिका होनी चाहिए किसी भी प्रकार का कोई अराजक तत्व गांव में घूम रहा हो तो उसकी सूचना पुलिस को दें, इस मौके पर बरकसी नीमहार मल्हौसी भदौरा बेला कई जगहों से चौकीदार बैठक में सम्मिलित हुए।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know