अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी हुई मौत
ब्यूरो सौरभ त्यागी जालौन
जालौन में आत्महत्याओं का सिलसिला जैसे थमने का नाम ही नहीं ले रहा है हर दूसरे या तीसरे दिन किसी ना किसी के आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है
आज़ फिर से जनपद जालौन के आटा थाना क्षेत्र के ग्राम परासन में एक व्यक्ति ने नीम के पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी है
सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों और चौकीदार ने शव को देखा तो तत्काल निकटवर्ती थाने में सूचना दी
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है
तथा आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है
मृतक युवक का नाम कुलदीप वर्मा पुत्र लल्लू राम बताया गया है

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know