Top News

फ़ोटो छपी टीशर्ट प्रधान पद के उम्मीदवार पर पुलिस ने किया मुकदमा

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
फफूंद (औरैया)। पंचायत चुनाव में जीत के लिए दावेदार वोटरों को लुभाने के नए तरीके आजमा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को अछल्दा ब्लॉक की पाता पंचायत में देखने को मिला। जहां प्रधान पद के एक दावेदार ने नाम व फोटो छपी टीशर्ट बांट दीं। जानकारी पर पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
अछल्दा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पाता में प्रधान पद के उम्मीदवार अंकित कुमार शनिवार दोपहर घर-घर जाकर अपना नाम और फ़ोटो छपी टीशर्ट बांट कर वोट मांग रहा था। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। इस पर पाता चौकी इंचार्ज पंकज तोमर मौके पर पहुंचे तो टीशर्ट बांट रहा दावेदार भाग गया। पुलिस ने एक युवक के पास से दो टी शर्ट बरामद कीं।
पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसको ये टीशर्ट प्रधान पद के दावेदार ने दी हैं। वह पूरे गांव में टीशर्ट बांट रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रधान पद के दावेदार अंकित कुमार के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم