उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:उत्तर प्रदेश में औरैया कोतवाली क्षेत्र के कूम्हापुर में खेत पर गेहूं की बालियां बीनने गई किशोरी से दबंगों ने अभद्रता की। पीड़ित परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो नाराज दबंगों ने किशोरी के घर के बाहर रखे छप्पर में आग लगा दी और हवाई फायरिंग कर मारपीट की।
पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव है। कुम्हापुर निवासी बबलू ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसकी पुत्री खेत पर बाली बीनने गई थी। इस बीच गांव के मुकेश ने उससे अभद्रता की। बेटी न घर पर जानकारी दी तो रात में शिकायत दर्ज करा दी। मुकेश के घर पुलिस जानकारी करने पहुंची।
इस बात से नाराज मुकेश व उसके परिजनों रिंकू, मिंटू, कल्लू, लालू, प्रताप सिंह, राकेश सिंह, रवि शनिवार सुबह घर पर लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी, तमंचे से लैस होकर आए और हमला बोल दिया।
घर के बाहर रखे छप्पर में आग लगी दी और तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। दबंगों के हमले में बबलू के पिता मुन्ना लाल, चाचा राधेश्याम व पत्नी रूबी घायल हो गए।
आगजनी और बवाल की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने की खानापूरी
किशोरी से अभद्रता की शिकायत पर रात में पुलिस गांव पहुंची थी। गांव के लोगों का कहना है कि पुलिस गांव तो आई, लेकिन खानापूरी कर चली गई। जबकि आरोपी मुकेश घर पर ही था। यदि पुलिस रात में ही मुकेश पर कार्रवाई करती तो घटना न होती।
घटना का वीडियो वायरल
कोतवाली पुलिस की नाक के नीचे कुम्हापुर में आगजनी और फायरिंग की घटना ने दहशत फैला दी। पीड़ित परिवार ने किसी तरह जान बचाई। इसी बीच किसी ने मारपीट और बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know