Top News

जीजा कहकर लिफ्ट दी, टप्पेबाजी ने जेब से 34 हजार रुपये पार कर दिए

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया। गल्ला मंडी से सरसों बेचकर घर जा रहे किसान को बाइक सवारों ने जीजा कहकर लिफ्ट दे दी। इसके बाद बीच रास्ते टप्पेबाजी कर उसकी जेब से 34 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित किसान ने पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव हंसे का पुर्वा निवासी संत कुमार ने बताया कि वह शनिवार सुबह गल्ला मंडी से सरसों बेचने के बाद फफूंद चौराहे से सुभाष चौक जा रहा था। रास्ते में मिले बाइक सवारों ने उसे जीजा कहकर बुलाया। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले उससे इधर-उधर की बातें करके झांसे में लेकर लिफ्ट देने की बात कही। गर्मी अधिक होने पर वह उनकी बाइक में बैठ गया।थोड़ी दूर चलने के बाद युवकों ने उसे कुछ काम याद आने की बात कहकर देवकली चौराहा पर उतार दिया।और दोनों बाइक समेत भाग गए।
बाइक सवारों के जाने के बाद जब उसने अपनी जेब देखी तो वह कटी थी। 34 हजार रुपये गायब थे। प्रभारी कोतवाल एसएसआई आईबी रस्तोगी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم