Top News

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती


उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेला के सभागार में संविधान निर्मात्री समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती श्रद्धा पूर्वक मनायी गयी।इस अवसर पर कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा औरैया के संयोजक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेला के वरिष्ठ फार्मेसिस्ट डॉ श्याम नरेश दुबे ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें बाबा साहेब के दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए राष्ट्र के विकास में अपना  संपूर्ण योगदान देना चाहिए, उन्होंने कहा कि  बाबा साहेब ने जिस तरह विषम परिस्थितियों के बाद भी अपने को शिक्षा के माध्यम से आगे बढाया आज की युवा पीढ़ी को भी किन्हीं भी परिस्थितियों में अपनी योग्यता के साथ देश के विकास में योगदान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संकल्प लेना चाहिए.डॉ दुबे ने सभी लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की तथा 45 वर्ष से या अधिक आयु के लोगों को कोरोना टीकाकरण करवाने का आग्रह किया है,इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला अधीक्षक डॉ चन्द्र शेखर , चिकित्साधिकारी डॉ सिद्धार्थ कुमार, डॉ घनश्याम गुप्ता, श्वेता गुप्ता सीएचओ,  आरती, सिया गौतम एएनएम, संजय यादव, मंजू देवी आशा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم