Top News

बेला पुलिस ने 180 क्वार्टर नाजायज शराब समेत एक को दबोचा

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
◆चुनाव में खपाने के लिए नाजायज शराब ले जा रहा था आरोपी- थानाध्यक्ष पप्पू सिंह
औरैया:जनपद की  बेला थाना पुलिस ने चुनावी माहौल में बेचने के लिए  180 क्वार्टर नाजायज शराब ले जाते  एक को दबोचकर जेल भेज दिया है।।
थाना बेला के  उपनिरीक्षक विनोद कुमार क्षेत्र गश्त पर थे,तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिक्री के लिए नाजायज़ शराब  ले जा रहा है, इस पर उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने आबकारी टीम के साथ  छापा मार कर  अभियुक्त राजकुमार पुत्र सुघर सिंह निवासी अलीपुर थाना बेला जनपद औरैया को प्यारी पुरवा बिधूना तिराहा से गिरफ्तार किया,थाने में संबंधित अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 105/21 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व 171ई आईपीसी के तहत दर्ज किया गया है, इस संबंध में पूछने पर बेला थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खपाने के लिए शराब ले जा रहा था उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अर्पणा गौतम के निर्देश पर मादक पदार्थों की बिक्री रोकने व  क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधिक प्रवृति के लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم