●संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वास्तव में महामानव थे:राजवीर सिंह जिलाध्यक्ष
●समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में सर्व समाज के लिए कार्य किया--अम्बुज सिंह "मोनू" सक्रिय युवा सपा कार्यकर्ता व समाजसेवी
औरैया:राष्ट्रीय सपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी औरैया ने जिले में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा पूर्वक संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई ।।
संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिले के पार्टी कार्यालय व दर्जन भर अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में ग्राम बरकसी में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद आयोजित वार्ता में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर औरैया जनपद की समाजवादी पार्टी पूरे जिले में श्रद्धा पूर्वक अंबेडकर जयंती मना रही है राजवीर यादव ने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने सदैव दवे पैसों तथा सर्व समाज को ऊपर उठाने के लिए कार्य किया संविधान निर्माण उनका अति महत्वपूर्ण योगदान है,वे वास्तव में महामानव थे,ऐसे महामानव को सदैव याद किया जाएगा, राजवीर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य भारी बहुमत से जीतेंगे, उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग सत्ता के दम पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीतने से रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना कर झूठे मामलों के आधार पर जिला बदर करा रहे हैं, व जेल भिजवा रहे हैं,उन्होंने कहा कि आज देश का किसान, नौजवान, जवान परेशान है, राजवीर यादव ने कहा की महंगाई के चलते किसान डीजल नहीं खरीद पा रहे हैं, खाद, बीज, दवाएं महंगी हैं, बदहाल किसान अपना पेट पालना तो दूर बच्चों का पेट नहीं भर पा रहा है, किसानों को उनकी फसलों की उपज का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है, उन्होंने कहा कि पहले से ही किसान बदहाल था समाजवादी पार्टी की सरकार में किसान हित की लागू की गई तमाम योजनाओं से किसानों की माली हालत में सुधार हुआ था, उन्होंने बताया कि पहली बार समाजवादी पार्टी की सरकार ने किसानों की सिंचाई माफ की थी, यह एक बहुत बड़ा कदम है, उन्होंने कहा कि आज सरकार नई कृषि नीति के तहत किसानों पर अनावश्यक रूप से कृषि बिल थोप रही है, ऐसे कृषि बिल की कोई आवश्यकता नहीं जो किसानों का अधिकार छीन ले,
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की बिधूना तृतीय से अधिकृत प्रत्याशी गोमती देवी के बेटे व सक्रिय युवा समाजसेवी अंबुज सिंह "मोनू" ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में सर्व समाज के लिए कार्य किया है, समाजवादी पार्टी की सरकार के समय में सभी वर्गों सभी धर्मों के लोगों के लिए समान रूप से योजनाएं लागू की गईं,कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में विश्व स्तरीय विकास कार्य हुए, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे का निर्माण, हंड्रेड डायल सेवा,एम्बुलेंस सेवा व सैकड़ों अन्य ऐसे बड़े विकास कार्यक्रम लागू किये गए जिसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं है, इस अवसर पर युवा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता अमित यादव,मालार्पण करते हुए और शानू ,विशाल, सनी , प्रीत यादव दीपक यादव, अभिषेक,गोलू यादव, पवन,राजा ठाकुर, मिलन यादव,शुभम बाबू, अतुल,भोला आदि मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know