Top News

अज्ञात कारणों से झोपड़ी व गैस सिलेंडर लीकेज से घर में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
■तीन भाईयों के चौदह पशु मरे,लिंटर ध्वस्त
औरैया:जनपद के बेला थाना  क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भदौरा व बेला में दो जगह आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया व चौदह पशु काल के गाल में समा गए।पहली घटना ग्राम  भदौरा में हुई जहां गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया और कमरे का लिंटर भी ज़मीदोज़ हो गया,घटना में बताया गया है कि ग्रामवासी दीन दयाल पुत्र मुंशी लाल  के घर में सिलेंडर लीकेज होने से भीषण आग लग गई,जिससे घर में रखा सारा सामान जल गया और कमरे का लिंटर ज़मीदोज़ हो गया,सूचना पाकर पुलिस व फायर बिग्रेड पं  ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई,दूसरी घटना में ग्राम बेला में अरविंद्र ,नरेंद्र,सुनील पुत्र जगदीश की झोपड़ी में अज्ञात कारण से आग लग गई जिससे तीनो भाइयों की चार भैस,चार पड़ियाँ,चार बकरी,दो बकरा मर गए,और दो सिलाई मशीन ,दो सायकिल व ग्राहकों के सिले हुए कपड़े जल गए,सूचना पाकर लेखपाल राजबहादुर,उपनिरीक्षक संजीव कुमार, आरक्षी सनोज यादव,अभिषेक पटेल ग्राम प्रधान प्रत्याशी शीलू कुशवाहा, डब्बू मिश्रा,जेपी त्रिवेदी,राकेश चौहान,अशोक राजौरे, सम्भ्रांतजन पप्पू दुवे,अरुण दुवे,दीपू यादव आदि मौके पर पंहुचे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم