सहायल पुलिस ने पूर्व प्रधान द्वारा मतदाताओं को लुभाने हेतु लाये 40 सोलर पैनल व 40 पोल बरामद किये
औरैया:पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में जनपद में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव 2021 को सकुशल व निष्पक्षपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना सहायल पुलिस ने पूर्व प्रधान द्वारा मतदाओं को लुभाने हेतु लाई गये 40 सोलर पैनल व 40 पोल बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।
दिनांक 15.04.2021 को सूचनाकर्ता राजीव कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी ने थाना सहायल में सूचना दी कि पूर्व ग्राम प्रधान लखनों बीरेन्द्र बाबू निवासी पहाड़पुर थाना सहायल औरैया जिनकी पत्नी इस बार ग्राम पंचायत प्रधान पद की प्रत्याशी है, अपने घर पर 40 सोलर पैनल व 40 पोल रखे है। इस सूचना पर थाना सहायल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जानकारी की गई तो पता चला कि प्रधान प्रत्याशी के पति बीरेन्द्र बाबू द्वारा चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं प्रभावित करने हेतु प्रलोभन देकर उनके घर में सौर ऊर्जा लगवाने हेतु एकत्रित किये गये थे जिससे मतदाताओं में वितरित कर उनके वोट अपने पक्ष में प्राप्त कर सके।
पूर्व प्रधान बीरेन्द्र बाबू द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है जिसके तहत वीरेन्द्र बाबू निवासी पहाड़पुर थाना सहायल जनपद औरैया के विरुद्ध मु0अ0सं0 65/21 धारा 171-एच आईपीसी पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।
बरामद 40 सोलर पैनल,40 पोल 20 फिट अनुमानित कीमत करीब रु0 06 लाख बताई गई है,बरामदगी करने वाली टीम में थाना सहायल के उ0नि0 गिरीश चन्द्र,कां0 988 धर्मेन्द्र, कां0 1054 अंशुल शामिल थे।।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know