औरैया:जनपद के थाना बेला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लक्षीराम पुरवा में अज्ञात कारणों से आग लगने से तीन किसानों की 15 बीघा गेंहूँ की फसल जलकर राख हो गयी । मौके पर पंहुचे ग्रामीणों व फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया ।थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा लक्षीराम निवासी शिवपाल पुत्र रघुवीर सिंह के 4 बीघा खेत में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गयी, देखते ही देखते आग पड़ोसी सुन्दर पुत्र परमसुख के 5 बीघा व वीरेन्द्र पुत्र मुंशीलाल के 6 बीघा खेत में पंहुच गई । घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड गाड़ियों, पीआरवी,थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई, इस संबंध में पूर्व प्रधान नौबत सिंह यादव ने बताया कि ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड कर्मियों, पुलिस कर्मियों की मशक्कत से आग को काबू में पा लिया गया,नौबत सिंह ने बताया कि हवा के तेज झोकों से आग के आगे बढ़ने की संभावना से हम लोगों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग लगने वाले खेतों के आगे के खेतों में तत्काल टैक्टर से जुताई करा दी जिसे आग आगे नहीं बढ़ सकी यदि आग आगे बढ़ जाती तो हजारों बीघे की फसल जल जाती,मौके पर पंहुचे लेखपाल राजबहादुर ने बताया कि आग से हुई आर्थिक क्षति का जायजा लिया जा रहा है,सरकारी सहायता दिलाई जाएगी ।
अज्ञात कारणों से आग लगने से तीन किसानों की 15 बीघा गेंहूँ की फसल जलकर राख
NAVANIT
0
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know