उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
बिधूना (औरैया)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव देख तहसील में स्टांप पेपर की कालाबाजारी शुरू हो गई है। सोमवार को तहसील में तिगुनी कीमत पर स्टांप बेचने पर विवाद हो गया। स्टांप विक्रेता ने युवक के साथ मारपीट की। तहसील के अफसरों तक मामला पहुंचा तो पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।
एरवाक टीकुर निवासी हिमांशु कुमार ने बताया कि सोमवार को शपथ पत्र बनवाने के लिए तहसील गए थे। आरोप है कि जब उसने स्टांप विक्रेता अरविंद कुमार से 10-10 रुपये वाले स्टांप मांगे तो उसने प्रति स्टांप 30 रुपये मांगे। इसका विरोध कर एसडीएम से शिकायत करने की बात कही तो स्टांप विक्रेता आक्रोशित हो गया और मारपीट करने लगा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know