उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
दिबियापुर (औरैया)। विद्युत वितरण खंड कानपुर मंडल के मुख्य अभियंता इंजीनियर आरएल सिंह ने दिबियापुर एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की समीक्षा की। उन्होंने बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। एक लाख से अधिक के बकायेदारों से निपटने के लिए औरैया व दिबियापुर में दो-दो विजिलेंस टीमें गठित कर दीं गईं हैं।
मुख्य अभियंता इंजीनियर आरएल सिंह ने निर्देश दिए कि एक लाख से अधिक के बकायेदार बकाया जमा न करें तो उनके कनेक्शन काट दें। अधिशासी अभियंता नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि 89 हजार घरेलू व तीन हजार ट्यूबवेल के बकायेदार हैं। इनमें से 23 प्रतिशत बकायेदारों के ओटीएस योजना के तहत पंजीकरण हो चुके हैं।
एक लाख रुपये से अधिक के 4304 बकायेदार हैं। क्षेत्र के सभी अवर अभियंताओं को लक्ष्य दिया गया है कि ऐसे 332 बकायेदारों के ओटीएस में पंजीकरण कराएं। 15 अप्रैल तक योजना बढ़ाई गई है। मुख्य अभियंता ने असेनी सबस्टेशन सेकेंड का भी निरीक्षण किया। एक्सईएन के साथ एसडीओ अछल्दा, बिधूना, दिबियापुर, रूपपुर सहार समेत विभिन्न क्षेत्रों के अवर अभियंता मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know