उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया : दिन पर दिन कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। शनिवार को 59 और नए संक्रमित मिले हैं, जबकि पांच मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 47 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को पांच मरीज ठीक हुए हैं। वह मरीज पिछले दस दिनों से होम आइसोलेशन में थे। 59 नए मरीज पाए गए हैं। एक्टिव केस की संख्या 260 पहुंच गई है। दिन पर दिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों से लोगों में भय व्याप्त है। सीएमओ ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी से गाइड का पालन किए जाने की अपील की गई है।
-------------------
करीब 244 लोगों ने कराई जांच
उत्तर प्रदेश न्यूज21 टीम औरैया : कोरोना संक्रमण की बढ़ती गति को देखते हुए स्वास्थ्य टीमें भी सक्रिय हो गई हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know