Top News

राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
फरीदाबाद.हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने माननीय न्यायमूर्ति श्री राजन गुप्ता, न्यायाधीश पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय एव कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्श न में वर्ष  2021 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पूरे हरियाणा में किया। राष्ट्रीय लोक 
अदालत का आयोजन हरियाणा के 22 जिलो और 33 उप-मण्डलो में किया गया जिसमें सिविल, अपराधिक, वैवाहिक, बैंक वसूली आदि से सम्बन्धित मामलो का 
निपटारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित करने का उद्देश्य वादकारियो का एक मंच प्रदान करना है ताकि वे अपने विवादो का सौहार्दपूर्वक निपटारा कर 
सकें।कोविड मामलो मे वृद्धि को देखते हुए, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्थानीय आवश्यकताओ के अनुसार लगभग पूरे राज्य मे च्ीलेपबंससल या अपतजनंससल लोक अदालत का संचालन करने का निर्देश दिया। कोविड-19 के खिलाफ रोकथाम के लिए स्वास्थ्य प्रोटोकाॅल का सख्ती से पालन करने के लिए आवश्यक निर्दश भी जारी किये गये जैसे मास्क पहनना, हाथों की सफाई, सामाजिक 
दूरी आदि। उपरोक्त स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का कडाई से पालन करने के लिए अदालतमें हेल्प डेस्क भी स्थापित किये गये। वादकारियो पक्षों का अदालत में प्रवेश करने से पहले फेश मास्क पहनने और अपने हाथो को साफ करने के  लिए कहा गया। वादकारियो को फेस मास्क भी वितरित किये गये। उन्ह अदालत के अन्दर सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी सलाह दी गयी। जहाॅ पर लोक अदालत का आयोजन किया गया, वहाॅ सभी निवारक उपाय किऐ गये। पिछले वर्ष  कोविड महामारी के कारण, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने 18 सितम्बर, 2020 का हरियाणा राज्य में वीडियो काॅन्फेंरन्सिंग के माध्यम से अपनी प्रथम ई-लोक अदालत का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य वैकल्पिक 
विवाद के प्रभावी तंत्र के रूप मे पछो के मामला विवाद को हल करना था। ई-लोक अदालत के सफल आयोजन के बाद, हालसा ने हरियाणा में दैनिक ई-लोक 
अदालत की ओर अपना कदम बढ़ाया, जिसका उद्देश्य विवादों के सौहार्दपूर्ण  समाधान के लिए वादियो की मदद करना है।लोक अदालत किसी भी अतिरिक्त लागत या शुल्क के बिना पार्टिया के मामलो की त्वरित और सहमति के अनुसार निपटान सुनिश्चित करने  के लिए एक प्रभावी वैकल्पिक विवाद समाधान विधि है। लोक अदालत के दौरान, न्यायिक अधिकारियों 
और सदस्यो की अध्यक्षता में अलग-अलग लोक अदालत पीठों द्वारा सभी पूर्व विचाराधीन और अदालत में लबित मामलो को उठाया जाता है। एम0ऐ0सी0टी0 मामला के सम्बन्ध मे लोक अदालते बहुत सफल साबित हुई है। आज, राष्ट्रीय लोक अदालत में.........................को सा का उठाया गया और 
.........................केसो का पूर्व मुकदमेंबाजी स्तर पर और न्यायालय में लंबित मामलो का निपटान किया गया। निपटान की कुल राशि /-रू0 है। इसके अलावा, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हरियाणा राज्य मे कोविड-19 के खिलाफ ऐहतियात और रोकथाम के लिए कई अन्य कदम उठा रहा है। हाल ही में हालसा द्वारा कोविड-19 के बारें में आम लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए और साथ ही उन्हें मास्क शिष्टाचार के बार मे शिक्षित करने के लिए एक कोविड जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गैर सरकारी संगठन सार्वजनिक एजेन्सियो के साथ मिलकर 
मास्क बनाने का अभियान चला रहते है और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में वितरित कर रहै है । कोविड टीकाकरण और इसके लाभ के बारें मे लोगो को अवगत कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा के सहयता से विभिन्न सार्वजनिक स्थानो पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहै  है। लाॅकडाउन के दौरान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणा के माध्यम से हालसा ने जिला प्रशासन और गैर सरकारी संगठनो के समन्वय से पारगमन और भोजन सम्बन्धित 3,50,000 प्रवासियो की मदद की। कोविड के बारें में जागरूकता पैदा करने के लिए 4,000 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम किये गये, जिसमें 4,40,000 से अधिक लोगो ने भाग लिया था। 2,00,000 मास्क और सैनिटाइजर वितरित किये गये, 2700 लोगो को चिकित्सा सहायता प्रदान की गयी, 20,000 से अधिक सैनेटरी नैपकिन वितरित किये गये, 8121 लोगो की आश्रयरूपी सहायता की गयी। 20,103 लोगों को उनके गृह-राज्यो और गृह जिलों की यात्रा के सम्बन्ध में सहायता प्रदान की गयी। 
1100 फॅसे मजदूरो की सहायता की गई। हरियाणा सरकार की योजना के तहत 162 व्यक्तिया का वित्तीय सहायता दी गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में विस्तार पूर्वक माननीय न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद ने दी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم