उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया। मुख्यमंत्री ने 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाने की घोषणा की है। लेकिन जिले में कोरोना वैक्सीन का अभाव है। हाल ये रहा कि शनिवार को वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों को सेंटर बंद मिले तो वह निराश होकर लौट गए। उन्होंने कहा कि धूप में कई किलोमीटर लंबा सफर कर टीका लगवाने आए लेकिन उम्मीद टूट गई। जिला अस्पताल में वैक्सीन लगाई गई लेकिन यहां भी दोपहर में स्टॉक खत्म हो गया। ऐसे में टीका उत्सव कैसे मनाया जाएगा, ये बड़ा सवाल है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि समय से जिले में वैक्सीन उपलब्ध होगी।
अप्रैल में एक लाख 12 हजार 800 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया था। इसे पूरा करने के लिए जिले में 47 सेंटर बनाए गए थे।
गुरुवार शाम से जिले में वैक्सीन का संकट शुरू हुआ। हाल ये रहा कि शुक्रवार को 47 में से 11 सेंटरों पर ही टीकाकरण किया गया। शनिवार को कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ सेंटरों पर उमड़ी, तो स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन न होने बात कहकर उन्हें लौटाना शुरू कर दिया। कई सेंटरों पर अफरा तफरी रही। जब वैक्सीन ही नहीं है तो रविवार से टीकोत्सव कैसे मनाया जाएगा, ये सवाल लोग पूछ रहे हैं। संबंधित अधिकारी वैक्सीन मंगाए जाने की बात कह रहे हैं।
दोपहर तीन बजे खत्म हुआ स्टॉक
जिला अस्पताल में शनिवार को 210 डोज मौजूद थे। यहां पर सुबह से भीड़ उमड़ने लगी। स्वास्थ्य कर्मियों ने पहले ही कुछ को वैक्सीन न होने की बात कहकर वापस कर दिया। 10 बजे के बाद स्थिति बिगड़ती दिखी तो टीकाकरण शुरू किया गया। दोपहर तीन बजते ही वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया। इसके बाद लोग कमरों में बैठे स्वास्थ्य कर्मियों से वैक्सीन कब लगेगी, ये पूछते रहे लेकिन सही जवाब नहीं मिल पाया।
वर्जन
वैक्सीन लाने के लिए कानपुर स्टाफ भेजा गया है। देर रात तक वैक्सीन आने की संभावना है। वैक्सीन आने के बाद जिले में रविवार से टीकाकरण उत्सव बेहतर ढंग से मनाया जाएगा। - डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ
ये लौटे मायूसदिव्यांग गंगाराम ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सेंटर पर गया था, लेकिन वैक्सीन न होने की जानकारी देकर लौटा दिया गया है। इससे काफी परेशानी हुई है। बिना वैक्सीन टीकोत्सव कैसे मनेगा।मुन्ना खां ने बताया कि पत्नी अफरोज बेगम के साथ वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचा, लेकिन वैक्सीन नहीं थी। वैक्सीन लगवाने के लिए सोमवार को आने की बात स्वास्थ्य कर्मी ने कही है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know