उत्तर प्रदेश न्यूज21घनश्याम सिंह
■पुलिस अधीक्षक अर्पणा गौतम के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी ने संभाली सैनिटाइजेशन की कमान
औरैया:पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में कोविड-19 वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजेशन किया गया।।
अग्निशमन टीम द्वारा हॉट स्पॉट के साथ-साथ इंडियन आयल पेट्रोल पंप, इंडियन आयल चौकी, होंडा एजेंसी, आईडीबीआई बैंक, जेएस राजावत लॉज, होटल देव गंगा मार्ट,अशोक टावर, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, जेके टावर होटल, विशाल मेगा मार्ट, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, चौकी निझाई, हाजी पेट्रोल पंप, एस्सार पैट्रोल पंप, महामाया काली मंदिर, जेसी चौराहा औरैया, शनिदेव मंदिर, जेसी चौराहा औरैया, रॉयल ,पैराडाइज हॉल इत्यादि स्थानों पर सैनिटाइज किया गया,इस मौके पर अग्निशमन टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन के दौरान लोगों को कोविड-19 से बचने के लिए उपाय बताए गए, इस मौके पर अग्निशमन टीम ने लोगों को कोविड-19 से बचने के लिए अनावश्यक ग्रुप से बाहर जाने तथा बिना मास्क निकलने से भी आगाह किया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know