Top News

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सीओ सदर ने दौरा किया

उत्तर प्रदेश न्यूज21घनश्याम सिंह
औरैया(यूपी न्यूज 21):शांतिपूर्ण व सकुशल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने हेतु क्षेत्राधिकारी सदर  सुरेन्द्र नाथ सिंह ने मय फोर्स दिबियापुर थाना क्षेत्र का सघन दौरा किया।सीओ सदर औरैया सुरेंद्र नाथ सिंह ने दिबियापुर थाना क्षेत्र में सघन दौरा कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया, इस अवसर पर सीओ सदर व थाना प्रभारी दिबियापुर  राम सहाय द्वारा थाना दिबियापुर के संवेदनशील/अतिसंवेदनीशील बूथ रामगढ़ व हरचन्दपुर का स्थलीय भ्रमण/निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। सीओ सदर सुरेंद्र नाथ सिंह ने पंचायत चुनाव में लोगों को भयमुक्त मतदान करने व कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करने हेतु प्रेरित करते हुए प्रत्याशियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी संपन्न कराना है तथा कोविड-19 की गाइडलाइन का पूर्णतया पालन कराना है उन्होंने निर्देशित किया कि चुनाव में खलल डालने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था का माहौल बनाया जाए ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم