उत्तर प्रदेश न्यूज21 घनश्याम सिंह
●जहरीली शराब की दावतें देकर लुभाया जा रहा है भोले-भाले मतदाताओं को
●शिकायत मिल रही है,गोपनीय जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी:थानाध्यक्ष बेला पप्पू सिंह
औरैया:जनपद के सीमा वर्ती कस्वा बेला में ग्राम पंचायत पद के उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाये जाने के लिए जहरीली शराब की दावतें दी जा रहीं हैं विभागीय अधिकारियों ने अगर तत्काल शिकंजा न कसा तो कोई बड़ी अनहोनी घट सकती है ग्राम पंचायत बेला में त्रिस्तरीय चुनाव के लिए करीब एक दर्जन प्रत्याशी मैदान ए जंग में कूदने के लिए ताल ठोंक रहे हैं, क्योंकि बेला बड़ी ग्राम पंचायत है और यहां विकास कार्यों के लिए मोटी धनराशि आती है इस मोटी धनराशि यानी माल पर तमाम लोगों की नजर है सभी ग्राम पंचायत चुनाव में अपनी अपनी जीत का परचम फहराने के लिए प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं कुछ प्रत्याशी जहरीली शराब की दावत दे रहे हैं तो कोई साड़ियां तोड़ियां और पैसा बांटने का लालच दे रहे हैं, ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी अपनी तरफ खींचने के लिए अजमाइश कर रहे हैं, जानकार सूत्रों ने बताया कि बेला में मतदाताओं को लुभाने के लिए बाकायदा लंगर भी चल रहे हैं और इन लंगरों में लोगों को "बेला डिस्टलरी" की बनी शराब भी बेरोकटोक मुहैया कराई जाती है,यहां वोटरों को जहरीली केमिकल युक्त शराब पिलाते हुए देखा जा सकता है,कई भावी प्रत्याशी रुपया बांटने की भी जोरदार योजना बना रहे हैं,जिसके तहत बाकायदा प्रति वोट दो-तीन हजार रुपया प्रति वोट के हिसाब से बुकिंग की जा रही है, इस संबंध में पूछने पर बेला थाना अध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि उन्हें भी ऐसी शिकायतें मिली हैं, उन्होंने कहा कि इस मामले की गोपनीय जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने मतदाताओं से आवाहन किया कि वे किसी प्रत्याशी के बहकावे में आकर नशीले पदार्थों, शराब आदि का सेवन ना करें,इससे कोई भी घटना-दुर्घटना हो सकती है,उन्होंने मतदाताओं से आवाहन किया कि वे बिना डर,भय और लालच के स्वच्छ जनादेश का निर्माण कर राजाज्ञा का पालन करें।।
फ़ोटो: प्रतिक्रिया व्यक्त करते थानाध्यक्ष बेला
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know