औरैया:जनपद के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ग्राम बंदरिया पुर में अज्ञात कारण से लगी आग से किसान के गेहूं के गट्ठर जलकर राख हो गए।
अज्ञात कारणों से खेतों में लगी आग से किसान इंतजार ख़ान पुत्र इसरार खां ग्राम बदरियापुर थाना बेला के खेत में रखे गेहूं के गट्ठर जलकर राख हो गए,इंतजार खान घर पर थे, तभी ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि उनके खेत में आग लग गई है, इस पर इंतजार खेतों पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से ट्यूबवेल चलवा कर साइफन डालकर पानी द्वारा आग पर काबू पा लिया, इंतजार खान ने बताया कि उनके खेत में लगी आग से करीब पांच बीघा की फसल जलकर राख हो गई,ग्रामीणों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know