Top News

समाजिक ट्रस्ट की मासिक बैठक में हुई फूलों की वर्षा

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
20 मार्च 2021 को अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट की मासिक बैठक जेसीबी चौक पर स्थित  कार्यालय पर संपन्न हुई इस अवसर पर  ट्रस्ट के राष्ट्रीय  अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने  कहा कि संस्था के सभी पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में जल बचाओ जीवन बचाओ पर लोगों को जागरूक करना है तथा पढ़ेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया के तहत जो भी अनपढ़ विद्यार्थी बहन बेटी बड़े बुजुर्ग मिलते हैं उनको पढ़ाना है ताकि वह साक्षर हो सके और किताब अखबार आदि पढ़कर अपना सही से जीवन यापन कर सकें डॉ एमपी सिंह ने कहां कि संपूर्ण भारत में यह ट्रस्ट पॉलिथीन व प्लास्टिक पर प्रतिबंध पर कार्य करेगा ताकि जीव जंतुओं गौ माता पृथ्वी माता को रिलीफ मिल सके और हम सभी प्रदूषित पानी की जगह जमीन का मीठा पानी पी सके उक्त कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक हिरदेश कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर लखन रावत , राष्ट्रीय महासचिव चंद्रभान शर्मा, राष्ट्रीय सचिव महेश शर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार जांगड़ा, शिव शंकर राय, सुदर्शन सिंह नीलम शर्मा, सुष्मिता भौमिक ,गीता , लक्ष्मीदेवी, राजीव कुमार राजन कुमार व अन्य गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे और सभी ने एक दूसरे पर फूलों की वर्षा कर हिंदुओं का पवित्र त्यौहार होली पूर्ण सद्भावना के साथ प्रेम से मनाई तथा चंद्रभान शर्मा ने जलपान की व्यवस्था की तथा होली की शुभकामनाएं दी और महेश शर्मा सभी के माथे पर चंदन का टीका लगाया तथा होली के महत्व को बताया सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव दिए और 2021 की रणनीति तैयार की गई अंत में हृदेश कुमार ने सभी का धन्यवाद किया भारत के सभी जिलों में इस ट्रस्ट का विस्तार बड़ी ही तेज गति से हो रहा है क्योंकि 2024 में इस ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारी एमपी और एमएलए का इलेक्शन फाइट करेंगे इसलिए इच्छुक स्वयंसेवक इस ट्रस्ट के साथ अति शीघ्र जुड़ जाए ताकि उनके चुनाव की रणनीति तैयार की जा सके

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने