उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि गत 18 मार्च की सुबह करीब 10 बजे वह गांँव में ही थी। उसी समय ग्राम प्रधान ने उसे बुरी नियत से पकड़ लिया , और पंचायत घर में खींच ले गया। इसके अलावा उसने गलत काम करने का प्रयास किया। असफल रहने पर सिर दीवाल पर मारकर घायल कर दिया। शिकायत करने आने पर रास्ते में आरोपितों द्वारा उसे घेरकर गाली-गलौज करते करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान शिव बिंद पुत्र जसवंत , अभिलाष सिंह पुत्र नवाब सिंह यादव , राहुल यादव पुत्र सरमन , शिव पूजन यादव पुत्र अभिलाष सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अलावा दलित अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know