उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया, दिबियापुर:किन्नर हत्या कांड में पुलिस ने 48 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । बीते 16 मार्च को सेंगर नदी के किनारे थाना दिबियापुर पुलिस को एक बोरे में हरजीत उर्फ सुनीता किन्नर पुत्र सूबेदार रैदास नि0 चौबे निवादा असालत गंज थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात का मृत शव बरामद हुआ था । थाना दिबियापुर में मु0अ0स0 128/21 धारा 302/201 भा0द0वि0 व 3(2)5 SC/ST Act में पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना का थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा 48 घण्टे में सफल अनावरण करते हुए अभियोग में वांछित 2 अभियुक्तो को समय करीब सुबह 6.15 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम सोंधेमऊ के पास से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि बीते 11 मार्च की रात्रि मृतक हरजीत उर्फ सुनीता किन्नर के साथ किसी बात पर आपसी विवाद हो गया था.जिसके चलते अभियुक्तगणों द्वारा धारदार हथियार से हरजीत उर्फ सुनीता किन्नर की हत्या कर दी थी। गिरफ्तार अभियुक्त में लाखन सिंह निषाद पुत्र देवीदयाल नि0 डाक्टर का पुर्वा बहादुरपुर इगुठिया थाना कोतवली औऱैया जनपद औरैयाउम्र करीब 60 वर्ष , भानू उर्फ सूरजभान पुत्र बलराम नि0 डाक्टर का पुर्वा बहादुरपुर इगुठिया थाना कोतवली औऱैया जनपद औरैया उम्र करीब 30 वर्ष व बरामदगी में आलाकत्ल धारदार दराती , मृतक के कपड़े बरामद कर लिए । गिरफ्तार करने वाली निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, उ0नि0 हरिहर सिह , सचिन कुमार , सतेन्द्र सिंह, अवधेश कुमार आदि है ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know