Top News

उत्तर प्रदेश बने सर्वोत्तम प्रदेश-राम नाईक

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
योगी आदित्यनाथ की सरकार को शुक्रवार को चार वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस वर्षपूर्ति की पूर्वसंध्या पर उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने योगी सरकार के साथ - साथ सारे उत्तर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभेच्छा संदेश में नाईक ने याद दिलाया कि वर्ष 2014 में जब उन्होंने राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण ली थी तब उत्तर प्रदेश 'उत्तम प्रदेश' बनें ऐसी कामना उन्होंने व्यक्त की थी। मेरी यह कामना योगी सरकार ने साकार की है, और अब मुझे विश्वास है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश 'सर्वोत्तम प्रदेश' बनेगा । उत्तर प्रदेश अपार संभावनाओं का भंडार है. सही दिशा मिले तो उत्तर प्रदेश की प्रगति को कोई रोक नहीं सकता।उन्हें विशेष समाधान इस बात का है कि तेजी से उत्तर प्रदेश में व्यापार-उद्योग बढ़ रहा है, जिसके चलते 35 लाख से भी अधिक युवाओं को आमदनी का रास्ता मिल गया है। विश्व बैंक के मानकों के अनुसार अब देश में आंध्रप्रदेश के बाद उद्योग करना आसान रहने के लिए (ईज ऑफ डूईंग बिजिनेस) उत्तर प्रदेश दूसरे क्रमांक पर है। पहले 14 वें स्थान पर था। स्वाभाविक है कि अब तक उत्तर प्रदेश के निजी क्षेत्रों में तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक निवेश हुआ। राजस्व में हुई बढ़ोतरी भी प्रशंसनीय है। उदाहरण के लिए वर्ष 2017 में जी.एस.टी. के तहत 49 हजार करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था, यह बढकर एक लाख करोड़ रूपए हो गया है।

अर्थ व्यवस्था के साथ साथ कानून व्यवस्था में भी हो रहे सुधार पर नाईक ने विशेष संतोष जताया। नाईक ने कहा कि एक हजार करोड़ रूपए से भी अधिक की माफियाओं की अवैध संपत्तियों का जप्तिकरण तभी हो सकता है, जब कानून व्यवस्था मजबूत हो। महिलाओं के लिए 1500 से अधिक पुलिस थानों में मदद कक्ष स्थापित करने से महिलाएं अब स्वयं को सुरक्षित व सशक्त महसूस करती होंगी। पूर्वांचल में वर्षों से इंसेफेलाइटिस की बीमारी के कारण बड़े पैमाने पर मृत्यु होती थी। इस आपदा पर भी योगी सरकार ने नियंत्रण कर मृत्यु दर 91 प्रतिशत कम हुई है। स्वच्छता के प्रयासों में योगी सरकार कोई कमी नहीं छोड़ रही। सरकार के ऐसे ही कड़े प्रयासों का काशी, प्रयागराज और अयोध्या के विकास में भी योगदान है। नाईक ने कहा कि इस सरकार ने वर्ष 2019 में प्रयागराज में महाकुंभ का सफल आयोजन किया जिसमें 24 करोड़ श्रद्धालु आये थे महाकुंभ आयोजन समिति के अध्यक्ष रहे राम नाईक ने कहा कि महाकुंभ के समय सुरक्षा, स्वच्छता व सुव्यवस्था की परीक्षा में खरी उतरी योगी सरकार को शायद यही अनुभव कोरोना पर काबू लाने में मददगार हुए होंगे। पुरे विश्व का मानना है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना का सबसे बेहतर प्रबंधन हुआ है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم