Top News

औरैया के ग्राम दुबहा में आयोजित पंचकुंडीय महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा में बही आध्यात्म की गंगा

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह

■    राजेश्वरी बालिका विद्यालय बेला के प्रधानाचार्य राजीव शुक्ला व प्रधानाचार्या सरोजनी शुक्ला व उनके सह योगियों के प्रयास से दुबहा गांव में प्रतिदिन उमड़ रहा आस्था का सैलाब

औरैया:जनपद के अंतर्गत ग्राम दुबहा महू में आयोजित पंचकुंडीय महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन आध्यात्म की गंगा बह रही है,इस अवसर पर समुद्र मंथन की कथा का मनोहक प्रसंग  सुन कर श्रोता भाव विभोर हो गए। 
अनंत श्री विभूषित रामदास जी महाराज की पुण्य स्मृति में
राजेश्वरी बालिका विद्यालय बेला के प्रधानाचार्य राजीव शुक्ला व प्रधानाचार्या सरोजनी शुक्ला व उनके सहयोगियों के प्रयास से आयोजित पंचकुंडीय श्रीराम महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वेदाचार्य गुरुप्रसाद देहरादून ने संगीतमय प्रसंग में कहा कि भगवान के पावन चरित्र का श्रवण करने से व्यक्ति का मोक्ष हो जाता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को ह्रदय से श्री राम कथा का श्रवण करना चाहिए, उन्होंने कहा कि मनुष्य के आँख,कान, मुख,हाथ, पैर ईश्वर के अनमोल उपहार  हैं, इनका सदैव सदुपयोग करना चाहिए और साधु-संतों,स्त्रियों,बड़ों-बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, इस मौके पर वेदाचार्य ने समुद्र मंथन की मनमोहक कथा सुनाई जिसे सुन कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे, इस मौके पर श्रद्धालु जनों ने पंचकुंडी महायज्ञ में बढ़ चढ़ कर आहुतियाँ भी डालीं, इस मौके पर परीक्षित सरोजनी शुक्ला प्रधानाचार्या राजेश्वरी बालिका विद्यालय, राजीव शुक्ला प्रबंधक, प्रदीप तिवारी, आशीष कुमार उर्फ रज्जन एडवोकेट, दीपक तिवारी,शशिकांत पांडेय, पुतान सिंह, हरीनारायन, धर्मेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, ब्रजेश सिंह, ओमकार सिंह, शिव राम, सुरेंद्र सिंह, ओमशंकर पोरवाल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم