उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
दिबियापुर,औरैया:उ0प्र0 सरकार के कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत का ग्रह जनपद में तीन दिन का प्रवास होगा जिसमें वह विभिन्न कार्यक्रमो में भाग लेंगे । इस सम्बंध में राज्यमंत्री के पीआरओ प्रमोद राजपूत ने जारी हुए प्रोटोकॉल के तहत बताया कि उप्र सरकार के कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत 16 मार्च की सुबह 9 बजे दिबियापुर आवास पर जनसमस्याएं सुनेंगे ,उसके बाद 11 बजे हरचंदपुर ,रुहेली ,जौरा ,शहदिया में जिला पंचायत वार्डवार चौपाल में भाग लेगे। ।्वही 17 मार्च को 10 बजे जूनियर हाईस्कूल दिबियापुर व अछल्दा में प्रेरणा ज्ञानोत्सव प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेगे , और सिचाई विभाग द्वारा निर्मित पुल पुलियों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह गेल गांव के आशियाना गेस्ट हाउस में पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ से वार्ता करेगे। 18 मार्च को 9 बजे नगर पंचायत दिबियापुर कार्यालय ने जनसमस्याएं सुनेंगे ,उसके बाद नारायणी मण्डपम में आशा बहू सम्मेलन में भाग लेंगे । इसके बाद वह अजीतमल ब्लाक के बीघेपुर व सबलपुर ,भदसान में जिला पंचायत वार्डवार चौपाल में भाग लेगे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know