Top News

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब बिना किसी लेट फीस के 24 मार्च तक आवेदन कर सकते

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
लखनऊ:लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब बिना किसी लेट फीस के 24 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पहले लास्ट डेट 15 मार्च 2021 थी। 25 से 31 मार्च के बीच ऑनलाइन आवेदन लेट फीस के साथ होंगे। 10 मई से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा 19 मई को प्रस्तावित है। 20 से 25 जून के बीच प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 12 जुलाई से काउंसलिंग शुरू करने का प्रस्ताव है।
प्रदेश भर के बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू हुई थी।
आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात अभ्यर्थियों द्वारा चार फील्ड लिंग, परीक्षा केन्द्र, विषय वर्ग एवं भारांक में संशोधन किया जा सकेगा।
प्रवेश परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपये, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये तय किया गया है। विलंब शुल्क के साथ फीस 2000 रुपये और 1000 रुपये हो जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा में प्रदेश के लगभग 2900 कॉलेज शामिल होंगे जिनमें करीब दो लाख 40 हजार सीटें हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم