उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
दिबियापुर (औरैया):प्रशासन की ओर से वेंडिंग जोन बनाकर टेंपो स्टैंड के लिए निर्धारित की गई जगह पर अब टेंपो नहीं खड़े हो रहे हैं। जगह निर्धारण के बावजूद चौराहों तिराहों पर टेंपो, ऑटो खड़े कर सवारियां भरने से जाम की समस्या पैदा हो रही है। जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।पिछले वर्ष तत्कालीन एसडीएम ने दिबियापुर में सुगम यातायात के लिए वेंडिंग जोन के तौर पर ठेली खोमचे खड़े करने व टेंपो खड़े करने के लिए ओवरब्रिज के नीचे जगह चिह्नित की थी। प्रशासन की अनदेखी के चलते आज भी टेंपो और ऑटो चौराहों, तिराहों पर खड़े होते हैं। दिबियापुर के फफूंद चौराहे, सहायल तिराहा, बीआरसी के पास बेला रोड, थाने के पास, रेलवे स्टेशन फफूंद के पास आदि स्थानों पर टेंपो चालक सवारियां भरते हैं।फफूंद चौराहे पर औरैया रोड, फफूंद रोड, बेला रोड पर बीआरसी के पास बसों में भी सवारियां भरीं जातीं हैं। इन स्थानों पर अक्सर जाम की समस्या रहती है। इस संबंध में दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह का कहना है कि उन्हें वेंडिंग जोन बनाए जाने की जानकारी नहीं है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know