Top News

अधिवेशन में औरैया से अमित शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित दी गई जिम्मेदारियां

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग का क्षेत्रीय अधिवेशन गुरुवार को कानपुर में हुआ। जिसमें गठित की गई कमेटी में सुरेंद्र कुमार को क्षेत्रीय अध्यक्ष और राजपाल को क्षेत्रीय महामंत्री मनोनीत चुना गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर एनडी द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि श्रवण कुमार यादव, प्रांतीय महामंत्री प्रकाश चंद्र, चेयरमैन संघर्ष समिति एसके त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मध्यांचल इंजीनियर श्रयोधन मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद के समस्त जूनियर इंजीनियरों ने हिस्सा लिया।अधिवेशन के दौरान क्षेत्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में औरैया से अमित कुमार शुक्ला को क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुरेंद्र कुमार पाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर मिशबाह साबिर, क्षेत्रीय महामंत्री राजपाल सिंह, संगठन मंत्री रूप किशोर राजपूत, वित्त मंत्री शिवराज सिंह, लेखा मंत्री पद इंजीनियर विनीत कुमार चुने गए। इस कार्यक्रम में इं.कृष्ण मोहन अग्निहोत्री, अवध नारायण, राजेश पिपलानी, सत्यवीर, अजय पाल, विनोद कटियार, राजेश अग्निहोत्री, अजीज खान, प्रमोद प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم