Top News

राशन कार्ड से जुड़ी समस्या की इन नम्बरो पर कर सकते हैं शिकायत,जाने पूरा विवरण''''''''''''

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
नई दिल्ली: राशन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है जिसके जरिए सरकारी वितरण प्रणाली के तहत उचित दर की दुकानों से गेंहू, चावल आदि बाजार मूल्य से कम दाम पर खरीदा जा सकता है. लेकिन खाद्यान्न वितरण को लेकर आए दिन शिकायतें आ रही हैं. अक्सर देखा जा रहा है कि राशन डीलर कार्डधारकों को उनके कोटे का अनाज देने में आनाकानी करते हैं. अगर आपको को इस तरह की किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
 तो आप टोल-फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं.
NFSA के वेबसाइट पर कर सकते हैं शिकायत- नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल (NFSA) पर हर राज्यों के लिए अलग-अलग टोल-फ्री नंबर दिए गए हैं.
आप चाहें तो एनएफएसए (NFSA) के वेबसाइट https://nfsa.gov.in पर जा कर सकते हैं. इस वेबसाइट पर मेल के जरिए और फोन नंबर के जरिए शिकायत दर्ज किए जाते हैं. हर राज्यों का अलग-अलग टोल-फ्री नंबर है. बता दें कि हर राज्य में राशन कार्ड बनवाने का तरीका भी अलग-अलग होता है.
सरकार भ्रष्टाचार को कम करने और खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के लिए शिकायत हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं ताकि सब्सिडी वाले राशन गरीबों तक पहुंच सकें. केंद्र सरकार गरीब लोगों के लिए अनाज की जमाखोरी में शामिल राशन डीलरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. यदि कोई राशन कार्ड धारक अपना भोजन कोटा प्राप्त नहीं कर रहा है, तो वे टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
यहां देखें राज्यवार शिकायत हेल्पलाइन नंबर
आंध्रप्रदेश - 1800-425-2977
अरुणाचल प्रदेश - 03602244290
असम - 1800-345-3611
बिहार- 1800-3456-194
छ्त्तीसगढ़- 1800-233-3663
गोवा- 1800-233-0022
गुजरात- 1800-233-5500
हरियाणा - 1800-180-2087
हिमाचल प्रदेश - 1800-180-8026
झारखंड - 1800-345-6598, 1800-212-5512
कर्नाटक- 1800-425-9339
केरल- 1800-425-1550
मध्यप्रदेश- 181
महाराष्ट्र- 1800-22-4950
मणिपुर- 1800-345-3821
मेघालय- 1800-345-3670
मिजोरम- 1860-222-222-789, 1800-345-3891
नागालैंड- 1800-345-3704, 1800-345-3705
ओड़िशा - 1800-345-6724 / 6760
पंजाब - 1800-3006-1313
राजस्थान - 1800-180-6127
सिक्किम - 1800-345-3236
तमिलनाडू - 1800-425-5901
तेलंगाना - 1800-4250-0333
त्रिपुरा- 1800-345-3665
उत्तरप्रदेश- 1800-180-0150
उत्तराखंड - 1800-180-2000, 1800-180-4188
पश्चिम बंगाल - 1800-345-5505
दिल्ली - 1800-110-841
जम्मू - 1800-180-7106
कश्मीर - 1800-180-7011
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह - 1800-343-3197
चण्डीगढ़ - 1800-180-2068
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव - 1800-233-4004
लक्षद्वीप - 1800-425-3186
पुदुच्चेरी - 1800-425-1082

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने