उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21संवाददाता औरैया:उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से लेकर अन्य आला अधिकारियों के दफ्तर का माहौल बदला-बदला नजर आया। यहां आज मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सांकेतिक अधिकारी के तौर पर 1 दिन के लिए जिले की टॉपर छात्राओं ने आला अफसरों की कुर्सियां संभाली प्रशासनिक कामकाज को समझा और इस दौरान पहुंची समस्याओं का भी निस्तारण किया। 1 दिन की नायिकाओं के सहयोग में आईएएस आईपीएस से लेकर विभिन्न सेवाओं के अधिकारी और उनका स्टाफ रहा।
गेल गांव स्थित गेल डीएवी पब्लिक स्कूल दिबियापुर की इंटर की टॉपर्स छात्रा जयंती पुरवार ने जिलाधिकारी कार्यालय में जिला मजिस्ट्रेट की कुर्सी संभाली तो व दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की दसवीं क्लास की टॉपर्स अलका ने पुलिस अधीक्षक की कुर्सी संभाल कर विभागीय कामकाज देखा।कुछ इसी तरह नौ अन्य मेधावी छात्राओं भी शुक्रवार को 1 दिन के लिए जिले के प्रशासनिक अधिकारियों का दायित्व संभाला। यह सब मिशन शक्ति अभियान के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (नायिका) मेगा इवेंट कार्यक्रम के अंतर्गत संभव हुआ।बता दें कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत माह जनवरी एवं फरवरी की कार्य योजना के अनुसार पूर्व में 24 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर (नायिका) का मेगा इवेंट कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के समस्त प्रशासनिक पदों पर मेधावी बालिकाओं को 1 दिन की सांकेतिक अधिकारी नायिका नियुक्त किए जाने का आयोजन किया जाना था लेकिन 24 जनवरी 2021 को निर्धारित दिवस पर राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम आयोजित होने के कारण मेधावी बालिकाओं को 1 दिन का सांकेतिक अधिकारी (नायिका) नियुक्त नहीं किया जा सका था।जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिले की 11 मेधावी बालिकाओं को शुक्रवार 5 मार्च को एक दिन का सांकेतिक अधिकारी (नायिका) नियुक्त करने के साथ उन्हें गौरवान्वित होने का अवसर दिया गया। प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि दिबियापुर के गेल गांव स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की 12वीं की टॉपर जयंती पुरवार ने जिलाधिकारी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर की दसवीं की टॉपर अलका ने पुलिस अधीक्षक के तौर पर काम किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर की कौशिकी जिला पंचायत राज अधिकारी तथा इसी विद्यालय की अपूर्वा मिश्रा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर दायित्व निभाया।इसी तरह दिबियापुर के स्वामी प्रेम शिवानंद इंटर कॉलेज की 12वीं की टॉपर्स तान्या सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी, जबकि एमए इस्लामिया इंटर कॉलेज बिधूना की गौरी राजपूत ने मुख्य चिकित्साधिकारी के तौर पर विभागीय काम देखा। सेंट साईं नाथ इंटर कॉलेज दिबियापुर की मानसी दुबे ने जिला विद्यालय निरीक्षक व इसी विद्यालय की दीप्ति दुबे ने जिला कार्यक्रम अधिकारी का दायित्व निभाया। चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज की दसवीं की टॉपर्स प्रियांशी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी जबकि लक्ष्मी नारायण इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल अछल्दा की टॉपर्स अनुष्का गुप्ता ने जिला कृषि अधिकारी व एम एस इंटर कॉलेज उमरैन की परिपूर्ति यादव ने जिला प्रोबेशन अधिकारी के तौर पर 1 दिन का सांकेतिक अधिकारी नायका बन कर काम किया। छात्राओं के लिए यह जहां गौरव की अनुभूति कराने वाला दिन बन गया वहीं जिले के आला अधिकारियों और उनके स्टाफ के लिए भी 5 मार्च का यह दिन यादगार बन गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know