उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:बैंक से लेनदेन करने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है। यदि आप बैंक जा रहे हैं, तो तारीख ध्यान रख कर जाएं। मार्च माह के बचे 20 दिनों में सिर्फ 10 दिन ही बैंक में काम होगा। इन बीस दिनों में बैंक कर्मियों की हड़ताल के अलावा होली का अवकाश भी शामिल है।
12 मार्च शुक्रवार को बैंक खुलेंगे, इसके बाद द्वितीय शनिवार के चलते बैंक बंद रहेगी। 14 मार्च को रविवार के चलते छुट्टी रहेगी। 15 व 16 मार्च को बैंककर्मियों की हड़ताल है।यह हड़ताल बैकों के निजीकरण के विरोध में है। 17 से 26 मार्च तक बैंकें खुलेंगी, लेकिन 21 मार्च को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगी। 27 मार्च को चौथा शनिवार, 28 मार्च को रविवार के चलते बैंक बंद रहेगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know