उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
फफूंद (औरैया):श्री राम कुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना सप्ताह कैंप के छात्र-छात्राओं ने गांव सरायबिहारी दास में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान दूसरे दिन गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने झाड़ू लगाई और नालियां साफ की।
कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार शर्मा तथा डायरेक्टर सैयद सुल्तान अहमद ने किया। डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि सभी नागरिकों को का फर्ज है कि वह साफ सफाई रखें।
कार्यक्रम के समन्वयक प्रोफेसर इंद्रपाल तथा कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अनूप कुमार ने गांव के लोगों से अपील की खुले में शौच न जाने की अपील की।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know