Top News

बेला के ग्राम खेड़ा निवासी दबंगों ने वृद्ध और दो युवतियों को मारपीट कर घायल

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
बेला (औरैया):थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा निवासी दबंगों ने वृद्ध और दो युवतियों को मारपीट कर घायल कर दिया। वृद्ध को गंभीर हालत में सीएचसी बिधूना से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।ग्राम खेड़ा मौजा हरवंशपुर निवासी रवींद्र सिंह चौहान की पुत्री रिचा सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों की उसके परिवार से रंजिश चलती है। इन लोगों ने गुरुवार को ताऊ सुरेंद्र सिंह के साथ गाली गलौज किया।इस पर ताऊ घर आए और सारी बात बताई। कुछ देर बाद पांच लोग घर में आए और ताऊ पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण आए, तो वह लोग भाग गए।थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि घायल वृद्ध कोजांच के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم