Top News

कानपुर मण्डल के 12 जिला अस्पताल कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित,कानपुर व औरैया जनपद के सभी जिला अस्पताल को मिला सम्मान

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता

★इटावा के जिला महिला व पुरुष अस्पताल को मिला प्रदेश में दूसरा व तीसरा स्थान

★कन्नौज के जिला संयुक्त व औरैया के 50शैय्या चिकित्सालय को पहली बार मिला सम्मान 

कानपुर नगर:वर्ष 2019-20 की तरह इस साल वर्ष 2020-21 में भी कायाकल्प अवार्ड में कानपुर मण्डल ने अपना परचम लहरा दिया। कानपुर मण्डल के कुल 12 जिला चिकित्सालय कायाकल्प अवार्ड पाने में सफल रहे। जिसमें इटावा के जिला महिला व पुरुष अस्पताल ने प्रदेश में दूसरा व तीसरा स्थान पाया है। जनपद कानपुर के सभी चार व औरैया के दोनों जिला चिकित्सालयों को भी सम्मान प्राप्त हुआ है। कन्नौज के जिला संयुक्तअस्पताल व औरैया के 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय को पहली बार कायकल्प अवार्ड प्राप्त हुआ है। इसके अलावा फर्रुखाबाद के दो और कानपुर देहात के एक जिला अस्पताल भी कायाकल्प अवार्ड पाने में सफल रहे। मण्डल का कायाकल्प अवार्ड में प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन पर मण्डलीय अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ॰ जीके मिश्रा का कहना है कि वह गौरान्वित महसूस कर रहे है कि मण्डल के सभी चिकित्सालयों इतना बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव हुआ है, जब सभी स्वास्थ्यकर्मी ने एकजुट होकर पूरे लगन के साथ अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा इस उपलब्धि ने बता दिया है मंडल में समस्त चिकित्सालयों की गुणवत्तापूर्व  स्वास्थ्य सेवाएं व उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं द्वारा जनमानस को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल मिश्र का कहना है जनपद कानपुर नगर के जिला महिला व पुरुष अस्पताल, मान्यवर काशीराम चिकित्सालय सहित कमलापत मेमोरियल चिकित्सालय ने अवार्ड के लिए सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के छोटे कर्मचारी से लेकर बड़े अधिकारी तक सभी की मेहनत व  लगन से यह अवार्ड मिला है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। 
मण्डलीय सलाहकार क्वालिटी एश्यूरैंस डॉ॰ सुरेंद्र ने बताया कि जनपद स्तरीय चिकित्सालयों हेतु भारत सरकार के मानक अनुसार कायाकल्प योजना में प्रदेश स्तर पर जनपद इटावा के डॉ भीमराव अंबेडकर जिला महिला व पुरुष चिकित्सालय को 93.13 फीसद अंक प्राप्त कर दूसरा व 88.90 फीसद अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही जिला महिला अस्पताल को 12 लाख व तृतीय पुरस्कार पाने वाले पुरुष अस्पताल को 7लाख का पुरस्कार स्वरूप धनराशि  प्राप्त हुई है। इसके साथ ही फर्रुखाबाद के जिला महिला अस्पताल को 82.3 फीसद प्राप्त कर 30वी रैंक , कानपुर नगर के जिला महिला अस्पताल को 80.54 फीसद प्राप्त कर 41वी रैंक तथा मान्यवर काशीराम चिकित्सालय को 80.5 फीसद प्राप्त कर 42 वी रैंक, कानपुर देहात के अस्पताल को 78.9 फीसद प्राप्त कर 50वी रैंक, कानपुर नगर के जिला पुरुष अस्पताल को 78.7 फीसद प्राप्त कर 52वी रैंक तथा कमलापत मेमोरियल चिकित्सालय को 77.06 फीसद प्राप्त कर 75 वी रैंक, औरैया के 100 शैय्या जिला चिकित्सालय को 76.02 फीसद प्राप्त कर 86वी रैंक तथा 50 शैय्या जिला चिकित्सालय को 75.89 फीसद प्राप्त कर 89वी रैंक, कन्नौज के जिला संयुक्त अस्पताल को 75.5 फीसद प्राप्त कर 90वी रैंक और फर्रुखाबाद के जिला पुरुष अस्पताल को 71.65 फीसद प्राप्त कर 101वी रैंक प्राप्त हुई है।
क्या है कायाकल्प
मण्डलीय सलाहकार क्वालिटी एसोरेन्स डॉ॰ प्रियंका बताती है कि सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वच्छता एवं अच्छी प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार ने यह महत्वकांछी योजना 15 मई 2015 को आरंभ की थी। जिसमें एक निर्धारित चेक लिस्ट के आधार पर स्वास्थ्य केन्द्रों का तीन चरणों में असेस्मेंट किया जाता है। तीनों चरणों में 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाली चिकित्सा इकाइयों को राष्ट्रीय(भारत सरकार)/राज्य स्तर से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र एवं अवार्ड धनराशि प्रदान की जाती है। जिसमें जिला स्तरीय चिकित्सालयों को क्रमशः प्रथम को 50 लाख, द्वितीय को 20 लाख एवं तृतीय को 10 लाख, व जो चिकित्सालय 70 प्रतिशत से अधिक पाते है उन्हे 3 लाख रूपय प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये जाते है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم