उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:होली को लेकर औरैया डिपो के अधिकारियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लंबे समय से अनुपस्थित रहे चालक-परिचालकों पर शिकंजा कसा जा रहा है। शनिवार को तीन संविदा परिचालकों की सेवाएं समाप्त करने के साथ ही चार को नोटिस जारी किया गया है।
एआरएम रमाशंकर चौधरी ने बताया कि छह माह से अनुपस्थित चल रहे संविदा परिचालकों की सेवाएं समाप्त की गई। साथ ही लंबे समय से अनुपस्थित चल रही तीन अन्य परिचालकों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।जिन्हें आज नोटिस जारी किया गया, उन्हें पहले भी कई बार नोटिस दिया जा चुका है। यदि वह शीघ्र हाजिरी नहीं देते हैं उनकी सेवाएं समाप्त की जाएंगी।
इधर कार्यालय सहायक आरएन दुबे ने बताया कि होली पर राजस्व बढ़ोत्तरी को लेकर बेहतर संचालन के प्रयास किए जा रहे हैंलंबे रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know