औरैया के सुरान गांव की निर्मला गौतम महिलाओं के तरक्की में सात साल से लगी हैं

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया के सुरान गांव की निर्मला गौतम महिलाओं के तरक्की में सात साल से लगी हैं। कुछ करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करती हैं। करीब 150 महिलाओं का रोजगार शुरू कराया।
औरैया विकास खंड के सुरान गांव की निर्मला गौतम मिडिल पास हैं।
 शादी के बाद घर बैठने के बजाय उन्होंने कुछ करने का मन बनाया। ग्रामीण महिलाओं के उत्थान के लिए कुछ सूझ नहीं रहा था पर उन्होंने हार नहीं मानी। पहले वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। फिर अपनी जैसी महिलाओं को भी जोड़ा। सभी को छोटी-छोटी बचत के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सरकारी योजनाओं के तहत ऋण दिलाकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।
पहले प्रशिक्षण भी दिलाया। 
किसी को ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग तो किसी को सिलाई सिखाई। पशुपालन से भी जोड़ा। कई ने मनचाहा काम शुरू किया। सुरान की महिलाओं के काम करने की खबर फैली तो आसपास गांव की महिलाएं भी निर्मला से जानकारी लेने लगीं। उन्होंने पूरी मदद की। निर्मला कहती हैं महिलाएं अपनी जिंदगी तब तक नहीं जी सकती, जब तक कि वे आर्थिक रूप से समर्थ नहीं हो जातीं। निर्मला की मदद से गीता, सरिता, सीमा, सुनीता, विमला, रामरोशनी, सुनीता टू, नीलम, ममता, लक्ष्मी आदि अपना काम कर रही हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने