Top News

तहसील बिधूना क्षेत्र के अशोकपुरी फार्म के ग्वारी गांव में 119 एकड़ भूमि को किया गया कब्जा मुफ्त

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:सरकार की अरब रुपयों की भूमि पर कब्जा को लेकर आज प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की गई हैं। एक अरब से अधिक की भूमि पर बगैर अधिकार अभिलेख के लोग कब्जा किए हुए थे जिसे उप जिलाधिकारी, सीओ एवं कई थानों की पुलिस, राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कब्जा हटवाया गया है। इस दौरान विरोध करने पहुंचे लोग प्रशासन से भिड़ गये लेकिन उनकी एक नही चली। एसडीएम ने बताया कि इस सम्बंध में कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया है विधिक कार्यवाही की जायेगी। आपको बता दें औरैया जिले की तहसील बिधूना क्षेत्र के अशोकपुरी फार्म के ग्वारी गांव में 119 एकड़ भूमिका यह पूरा मामला है। एसडीएम राशिद अली खान, सीओ मुकेश प्रताप सिंह के अलावा राजस्व अधिकारी एवं सर्किल क्षेत्र के कई थानों की पुलिस कब्जा हटवाने के लिये पहुंची। इस मौके पर एसडीएम ने बताया कि अशोकपुरी फार्म की सरकारी भूमि पर पिछले 70 बर्षो से बिना अधिकार अभिलेख के लोग कब्जा किये थे।

जिसकी पूरी छानबीन की गई तथा कब्जेदारों को पूरा मौका दिया गया किन्तु कब्जा धारकों के पास कोई अधिकार अभिलेख स्पष्ट नही हो सका, यह लोग फर्जी तरीके से भूमि पर कब्जा किये थे। जिसके बाद अशोकपुरी फार्म का नाम काटकर ग्राम सभा मे भूमि को दर्ज किया गया। एसडीएम ने कहा कि हमारे आदेश के खिलाफ कब्जा धारक विभिन्न न्यायालय के अलावा माननीय हाइकोर्ट गये लेकिन कोई राहत नही मिली। उन्होंने कहा 119 एकड़ भूमि पर आज कब्जा लिया गया है।एसडीएम राशिद अली खान ने कहा कि इस भूमि को अटल विद्यालय के लिए प्रस्तावित कर दिया गया है साथ ही कृषि अनुसंधान केन्द्र के लिए 50 एकड़ भूमि प्रस्तावित की गई है। उन्होंने कहा बड़े अधिकारियों के द्वारा भूमि को पास भी कर दिया गया है। कहा इसी से लगा ग्राम रुरुखुर्द भी है जहाँ अशोकपुरी फार्म की 350 एकड़ सरकारी भूमि पर कब्जा है, जहाँ भी फर्जी दर्ज कराया गया है।एसडीएम ने कहा कि कार्यवाही के दौरान कुछ लोग विरोध करने आये जिन्हें गिरफ्तार किया गया है उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी। कहा कि यह सम्पूर्ण भूमि एक अरब से अधिक की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने